तपिश और उमस भरी रहेगी दिल्ली की दोपहर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।"
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक गर्मी की तपिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और जल्द वर्षा होने के कोई लक्षण दिखाई न देने पर तापमान और बढ़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications