सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरे पास यह यकीन करने की ठोस वजह है कि हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।"
सिंह ने कहा, "गठबंधन सरकार के बावजदू हमने देश की जनता को ऐसी सरकार मुहैया कराई है, जिसने विकास की उच्च दर दी है और जिसने समग्र विकास की प्रक्रिया में तेजी लाई है।"
यह पूछने पर कि क्या संप्रग तृतीय भी बनेगी, इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, "इस कार्यकाल के बाद क्या होगा, इस बारे में कुछ भी कहना बहुत दूर की बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications