दीपक मिश्रा दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन मिश्रा ने 13 मामलों की सुनवाई की।
दीपक मिश्रा (56) इससे पहले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उन्हें उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उनके कैबिनेट के सहयोगी और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मौजूद थे।
3 अक्टूबर 1953 को जन्मे मिश्रा ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में वकालत की शुरुआत 1977 में की। उन्हें उच्च न्यायालय में वर्ष 1996 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 1997 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने 2009 में पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications