आतंकवाद-नक्सलवाद पर नियंत्रण जरूरी : प्रधानमंत्री

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर विज्ञान भवन में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आर्थिक सुधारों का फायदा उठाने के लिए आतंकवाद और नक्सलवाद को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। इनका आर्थिक स्थिति पर खराब असर पड़ता है।"

इससे पहले एक अन्य सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नक्सलवाद की चुनौती को कम करके कभी नहीं आंका। उन्होंने स्वीकार किया कि नक्सल समस्या एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा, "आपको याद होगा कि मैं हमेशा से ही कहता रहा हूं कि नक्सल समस्या एक बड़ी चुनौती है। इसलिए यह कहना उचित नहीं होगा कि हमारी सरकार ने इस समस्या को कमतर आंका।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+