बिहार में पुलिस मुठभेड़, अपराधी ढेर
पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक संदिग्ध अपराधी मारा गया।
पुलिस के अनुसार अजगैवा गांव में कुख्यात अपराधी राजकिशोर मंडल के आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर जिला पुलिस तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान तत्काल उस गांव में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधी गिरोह ने पुलिस पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजकिशोर मंडल मारा गया।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने मृतक के पास से तीन राइफले भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को मधेपुरा और खगड़िया जिले में करीब 20 से ज्यादा मामलों में मंडल की तलाश थी।
नीलमणि के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications