मैं जनता व संसद के प्रति जवाबदेह हूं : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वह पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि देश में लगातार हो रहे हादसों के लिए जवाबदेह कौन है?
इसके जवाब में सिह ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह संसद तथा देश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं।
उन्होंने यह बात मैंगलोर में हुए विमान हादसे के दो दिन बाद कही। इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे प्रधानमंत्री ने ठुकरा दिया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, "कई मसले ऐसे हैं, जिनसे हमें निपटने की जरूरत है। हमें इन त्रासदियों की तह तक जाना होगा।" उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति मानवीय भूलों के कारण न हो, इसके लिए ऐसा किया जाना इसलिए जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications