पाक संग रिश्तों में विश्वास की कमी सबसे बड़ी बाधा : प्रधानमंत्री
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ रिश्तों में 'विश्वास की कमी' सबसे बड़ी बाधा है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में विश्वास बहाली सबसे बड़ी जरूरत है। विश्वास की कमी के चलते इस दिशा में आगे बढ़ने में समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर रिश्तों के लिए विश्वास बहाली जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications