विशेष बल को लेकर मायावती और केंद्र आमने-सामने
मायावती अब खुलकर राज्यपाल बी.एल.जोशी के खिलाफत के लिए तैयार हो गई हैं, क्योंकि जोशी ने मायावती की महत्वाकांक्षी परियोजना की हिफाजत के लिए गठित किए जाने वाले विशेष बल के प्रस्ताव को खारिज किए जाने की तैयारी कर ली है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राज्यपाल को पहले ही केंद्र सरकार की ओर से सलाह मिल चुका है कि नए सुरक्षा बल के गठन से संबंधित विधेयक को अपनी सहमति न दें।
जोशी ने इस विधेयक पर केंद्र सरकार से कानूनी राय मांगी थी।
राजभवन के एक सूत्र ने कहा, "कानूनी राय इस तरह के समानांतर पुलिस बल के गठन के खिलाफ थी।" कानूनी राय राजभवन को सोमवार को प्राप्त हुई है।
स्टेट स्पेशल जोन सिक्युरिटी फोर्स को मायावती द्वारा 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खड़ा किए गए विभिन्न स्मारकों और मूर्तियों की सुरक्षा के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
इन स्मारकों में लखनऊ और नोएडा स्थित अंबेडकर स्मारक के अलावा राज्य की राजधानी में कांशी राम सांस्कृतिक स्थल, रमाबाई अंबेडकर मैदान, बुद्ध विहार और कांशी राम ग्रीन इको गार्डेन शामिल हैं।
राज्य के पुलिस प्रमुख करमवीर सिंह ने खुलासा किया, "हमारे पास अगले एक महीने के भीतर एक नया संगठन होगा, क्योंकि हमने दो महीने पहले ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications