उत्तर भारत में गर्मी से हाल बेहाल (राउंडउप)

देश में सोमवार को सबसे गर्म स्थान राजस्थान का कोटा शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देश के चार महानगरों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4, मुंबई में 34.8, चेन्नई में 39.8 और कोलकाता में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा आद्र्रता 62 फीसदी मापी गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक गर्मी की तपिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और जल्द वर्षा होने के कोई लक्षण दिखाई न देने पर तापमान और बढ़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी तपिश से अछूता नहीं है। राजधानी शिमला का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम सूखा ही रहेगा।

मध्य प्रदेश में तापमान में हुई रिकार्ड वृद्धि के साथ लू और उमस ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान शाजापुर प्रदेश का सबसे सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं आजादी के बाद भोपाल का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। जब पारा 46 डिग्री सेल्सियस को छू गया और उसने 63 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया।

भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में गर्मी और लू का कहर जारी है तथा आने वाले दिनों में इससे निजात मिलने के आसार नहीं हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 22 मई 1947 को दर्ज किया गया था, जब पारा 45़ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आजादी से पहले बना यह रिकार्ड सोमवार को ध्वस्त हो गया, जब पारा 46 डिग्री सेल्सियस को छू गया। यह तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह रात भी और गर्म हो गई है।

इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इजाफा हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म दतिया, ग्वालियर, गुना, शाजापुर और राजगढ़ रहे, जहां तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और 48 घंटों तक प्रदेट के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

यद्यपि, मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम भारत के साथ-साथ मध्य भारत में भी अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की कमी आएगी।

उधर, पटना सहित राज्य के कई इलाकों में रविवार को देर रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 24.7, भागलपुर का 22.4 तथा पूर्णिया का 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के अन्य शहरों में गया का 39.3, भागलपुर का 38.5 तथा पूर्णिया का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है तथा गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ है।

पूर्वाचल के गोरखपुर सहित कुछ जिलों में रविवार देर रात तेज आंधी के बाद हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 41.1, इलाहाबाद का 42.0, वाराणसी का 41.28, गोरखपुर का 39.7 और लखनऊ का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वाचल के साथ मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+