उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 46 के पार
पूर्वाचल के गोरखपुर सहित कुछ जिलों में रविवार देर रात तेज आंधी के बाद हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ा।
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 41.1, इलाहाबाद का 42.0, वाराणसी का 41.28, गोरखपुर का 39.7 और लखनऊ का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वाचल के साथ मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications