आस्ट्रेलिया में भारतीय पर हमले के आरोपी को जेल
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक दो साल पहले 16 फरवरी को 23 वर्षीय भारतीय युवक पर 22 वर्षीय मूरत किलिंक ने सिर्फ इसलिए हमला किया था क्योंकि वह भारतीयों से घृणा करता था।
अभियोजक जिम बेस्सेल ने अदालत में पिछले सप्ताह कहा था कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले तो चींखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी और उसके बाद दो लोगों को भागते देखा।
मनोवैज्ञानिक रेचेल फ्रीलैंड ने कहा कि किलिंक का गुस्सा, उसका शराब पीना और भारतीयों से घृणा करना ही इस हमले का कारण बना। किलिंक का अपराध जानबूझकर नस्लीय भावना से प्रेरित नहीं लगता है।
सभी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने किलिंक को कम से कम 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications