जर्मन बेकरी विस्फोट का संदिग्ध पकड़ा गया
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। पुणे स्थित जर्मन बेकरी के पास 13 फरवरी को हुए विस्फोट के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के एक कार्यकर्ता अब्दुल समद भटकल को मैंगलोर हवाईअड्डे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जाता है कि भटकल ने ही जर्मन बेकरी के पास बम लगाया था, जिसमें हुए विस्फोट के कारण 17 लोग मारे गए थे।
महाराष्ट्र में आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस), पुलिस और गृह मंत्रालय के सूत्रों ने देर शाम तक इस गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां कहा कि उत्तरी कर्नाटक के भटकल कस्बा निवासी समद (23) को आईएम संस्थापक रियाज भटकल और इकबाल भटकल का करीबी सहयोगी माना जाता है।
मुखबिर से मिली जानकारी के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने दुबई की एक उड़ान से बाज्पे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसके उतरने के तत्काल बाद दबोच लिया।
फिलहाल उसे मैंगलोर में बाज्पे पुलिस थाने में रखा गया है। उसे जल्द ही मुंबई लाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications