जाति आधारित जनगणना पर फैसला कैबिनेट में : प्रधानमंत्री

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे से जुड़े एक सवाल के जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा, "मैंने संसद में एक बयान दिया था, जिसमें मैंने कहा था कि संसद में विभिन्न वर्गो की ओर से आए विचार पर हम गौर करेंगे और उसके बाद मैं कैबिनेट से इस पर विचार करने के लिए कहूंगा।"

सिंह ने कहा, "इस मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा होगी और जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे जनता के बीच सार्वजनिक किया जाएगा।"

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (युनाइटेड) सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने जाति आधारित जनगणना की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मांग का समर्थन किया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं महसूस करता हूं कि इस दिशा में ज्यादा तेजी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+