रोडवेज बस ने 7 को कुचला, 4 मरे
यह घटना सोमवार सुबह कोतवाली शहर इलाके के बालपुर में उस वक्त हुई जब लखनऊ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क के किनारे खड़े सात लोगों को कुचल दिया।
कोतवाली प्रभारी सर्वदेव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि ये लोग पास में खड़ी टाटा-407 गाड़ी से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक ने बस को आगे कुछ दूर ले जाकर खड़ी कर दिया और कंडक्टर सहित फरार हो गया। सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications