उप्र में वांछित नक्सली गिरफ्तार
जिले के कोन थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार रात को नक्सली अंबर उर्फ रहमान उर्फ अलाउद्दीन (32) को एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूसों के साथ धर दबोचा। पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सोमवार को दी गई।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि झ्झारखण्ड के गढ़वा जिले का रहने वाला अंबर कुख्यात नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
सिंह के मुताबिक अंबर कोन इलाके में पुलिस गतिविधियों की जानकारी लेकर नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध सोनभद्र जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। उससे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications