आजादी के बाद भोपाल का सबसे गर्म दिन
भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में गर्मी और लू का कहर जारी है तथा आने वाले दिनों में इससे निजात मिलने के आसार नहीं हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 22 मई 1947 को दर्ज किया गया था, जब पारा 45़ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आजादी से पहले बना यह रिकार्ड सोमवार को ध्वस्त हो गया, जब पारा 46 डिग्री सेल्सियस को छू गया। यह तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह रात भी और गर्म हो गई है।
इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इजाफा हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म दतिया, ग्वालियर, गुना, शाजापुर और राजगढ़ रहे, जहां तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और 48 घंटों तक प्रदेष के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications