कोलंबिया में सैन्य अड्डे पर विस्फोट, 24 घायल
सैन्य बलों के कमांडर जनरल फ्रेडी पेडिल्ला डी लियोन ने रविवार को बताया कि यह विस्फोट मेलगर शहर स्थित सैन्य अड्डे पर हुआ। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दुर्घटनावश ग्रेनेड फट गया हो।
उन्होंने बताया, "अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरी संभावना है कि यह दुर्घटना हो। एक सैनिक ने बताया है कि उसने एक दूसरे सैनिक के बाथरूम से निकलते वक्त उसके पास से एक ग्रेनेड गिरते देखा।"
सभी घायल जवान त्वरित कार्रवाई बल के है और विद्रोहियों के खिलाफ लोहा लेने वाले विशेषज्ञ हैं। सभी घायल सैनिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारणों की जांच भी आरंभ हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications