गर्मी से राहत के आसार नहीं

Weather in India
नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है हालांकि इस क्षेत्र के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है। सोमवार को दिल्ली के मौसम में भी कोई खास तब्दीली के आसार नहीं हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।

क्लिक करें: इस साल आम नहीं रहेगा 'आम'

आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को भी दिल्ली में लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।

हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी तपिश से अछूता नहीं है। राज्य के ऊना जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी शिमला का तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी मौसम सूखा ही रहेगा।

भोपाल के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और अधिकांश हिस्सा लू की चपेट में बना रहेगा। लखनऊ स्थित मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है बल्कि एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+