शाही परिवार की सदस्य के घूस मांगने से ब्रिटेन स्तब्ध
सारा ने एक भारतीय व्यापारी होने का दिखावा कर रहे पत्रकार को एक व्यापार सौदे के लिए एंड्रयू से मिलाने के लिए पांच लाख पाउंड मांगने के अतिरिक्त सौदा तय होने पर उसका एक प्रतिशत कमीशन भी मांगा।
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि एक रिकार्डिग में सारा को पत्रकार से 40,000 पाउंड नकद लेते पकड़ा गया है।
सारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह अपने भोलेपन के कारण इस स्थिति में फंस गईं हैं। उनको इस घटना के कारण पैदा स्थिति और शर्मिदगी के लिए बहुत खेद है।
इस स्टिंग ऑपरेशन को एक टेबलॉयड अखबार 'द न्यूज' ने किया है।
सारा ने दावा किया कि ब्रिटेन के विशेष व्यापार और निवेश प्रतिनिधि इस घोटाले के हिस्से हैं।
सारा को पत्रकार से उनके निजी एचएसबीसी खाते में पांच लाख पाउंड की रकम स्थानांतरित करने के लिए कहते सुना गया।
सारा ने पत्रकार से कहा कि यदि वह पांच लाख पाउंड की रकम दे सकता है तो वह जो भी चाहता है उसके लिए सभी रास्ते खुले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications