2जी स्पैक्ट्रम मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार: राजा
सोमवार से शुरू हुए विश्व दूरसंचार विकास सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए ए. राजा ने कहा, "मै इस मामले में अपने मंत्रालय से लेकर जिला कलेक्टर तक किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, यह सर्वमान्य सच है कि अपराधी होने पर ही व्यक्ति को सजा दी जाती है।"
राजा प्रधानमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है, कि 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार करते हुए राजा ने कहा कि 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन पूरी तरह सरकार के नियमों के अनुरूप किया गया है। उन्हें उद्योग में गुटबंदी को तोड़ने के प्रयास के कारण निशाना बनाया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नियमों और अनुशंसाओं को कड़ाई से लागू किया है।"
राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय वित्त मंत्रालय 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन के लिए ट्राई की सिफारिशो पर विचार कर रहे हैं।
पत्रकारों के सवालों से नाराज जताते हुए राजा ने कहा, "मुझे नहीं पता मैं कितनी बार इस एक ही सवाल का जवाब देकर चीजों को स्पष्ट कर चुका हूं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे प्रधानमंत्री द्वारा क्लीन चिट मिलने पर खुश हुए थे तो उन्होंने कहा, "मैं हमेशा खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications