खाद्य असुरक्षा से गर्भावस्था के दौरान बढ़ सकता है वजन
अमेरिका के इलिनॉइस विश्वविद्यालय के सह-अध्ययनकर्ता क्रैग गंडरसन कहते हैं, "पूर्व के अध्ययनों में स्पष्ट हुआ है कि जो महिलाएं खाद्य असुरक्षा वाले परिवारों में रहती हैं उनमें स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं अधिक होती हैं।"
अमेरिकी कृषि आर्थिक अनुसंधान सेवा विभाग के मुताबिक वर्ष 2007 में 11.1 फीसदी परिवारों में खाद्य असुरक्षा की स्थिति थी, जो 2008 में बढ़कर 14.6 प्रतिशत हो गई।
यह वर्ष 1995 से खाद्य असुरक्षा की अब तक की सबसे अधिक दर है। वर्ष 1995 में पहला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सर्वेक्षण हुआ था।
अध्ययन के लिए जनवरी 2001 से जून 2005 के बीच निम्न और मध्यम आय वर्ग की कुल 810 गर्भवती महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान उनका सर्वेक्षण किया गया था और बच्चे के जन्म के बाद भी एक सर्वेक्षण किया गया।
गंडरसन कहते हैं, "हमने गर्भावस्था से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य कारकों पर खाद्य असुरक्षा का प्रभाव देखा।"
उन्होंने कहा, "हमने देखा कि खाद्य असुरक्षा उच्च शरीर द्रव्यमान सूचकांक (ऊंचाई और वजन का अनुपात) से संबंधित है। इससे गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने और गर्भावधि मधुमेह के खतरे की संभावना बढ़ जाती है।"
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी ये मुद्दे चिंता के विषय हैं क्योंकि इससे नकारात्मक चिकित्सा स्थितियां बन सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications