तमांग की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

जीजेएम पर अखिल भारतीय गोरखा लीग (एबीजीएल) के प्रमुख तमांग की हत्या में लिप्त होने का आरोप है। इस बीच जीजेएम में बिखराव की स्थिति खुल कर सामने आ गई है। संगठन की केंद्रीय समिति के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

जीजेएम के थिंक टैंक माने जाने वाले कई सारे बुद्धिजीवियों ने इस संगठन से अपना नाता तोड़ लिया है।

इस बीच दार्जीलिंग रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक एन.रमेश बाबू ने कहा कि राज्य सरकार ने तमांग की हत्या की राज्य पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) से जांच कराने का आदेश दे दिया है।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक पी.के.दत्ता के नेतृत्व में सीआईडी का एक दल प्रारंभिक जांच के लिए पहले से ही दार्जीलिंग में मौजूद है।

तमांग के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। तमांग की दार्जीलिंग शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े खुखरी घोंप कर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह पार्टी की एक रैली की तैयारी कर रहे थे।

अंतिम यात्रा में शामिल लोग 'मदन तमांग अमर रहे' के नारे लगा रहे थे। अंतिम यात्रा में न केवल तमांग के समर्थक शामिल थे, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों से तमाम महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल थे।

उग्र पुरुषों और महिलाओं ने शहर में सड़कों पर लगे जीजेएम के बैनर, पोस्टर फाड़ डाले। दार्जीलिंग के इतिहास में किसी के अंतिम संस्कार में इतनी बड़ी भीड़ पहली बार उमड़ी थी।

अपने खिलाफ जनता की नाराजगी का अनुभव करते हुए जीजेएम ने जनता की भावनाओं को शांत करने के लिए दार्जीलिंग में सोमवार को 12 घंटे की व्यापारिक बंदी का रविवार को ही आह्वान किया था।

तमांग का शव गांधी रोड स्थित उनके आवास से सुबह निकाला गया और सबसे पहले क्लब साइड के पास स्थित एबीजीएल के कार्यालय ले जाया गया। वहां सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अंतिम अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उसके बाद शव को चौकबाजार ले जाया गया, जहां आम जनता, बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों ने शव पर पुष्प चक्र चढ़ाए।

अब शव को सुखया पोखरी पुलिस थानांतर्गत आने वाले मेघमा इलाके में स्थित तमांग के पैतृक घर ले जाया गया, जहां बौद्ध परंपरा के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस ने जीजेएम प्रमुख बिमल गुरंग, उनकी पत्नी आशा गुरंग और महासचिव रोशन गिरि सहित जीजेएम के 13 नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ तमांग की हत्या के सिलसिले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+