महिला जादूगरों का पहला महोत्सव केरल में

तिरूवनंतपुरम, 24 मई (आईएएनएस)। प्रख्यात जादूगर गोपीनाथ मुथुकड द्वारा स्थापित केरल की 'मैजिक एकेडमी' 30 मई को महिला जादूगरों के दुनिया के पहले महोत्सव का आयोजन करेगी।

इस महोत्सव को 'माया 2010' नाम दिया गया है। केरल राज्य युवा कल्याण बोर्ड और केरल राज्य महिला विकास निगम के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।

राज्य के खेल मंत्री एम. विजयकुमार ने सोमवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महोत्सव में दुनियाभर से करीब 150 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विजयकुमार ने कहा, "दुनिया की प्रख्यात महिला जादूगर अमेरिका की लूना शिमाडा अपने पति व जाने-माने जादूगर लोसांडर और बेटी तारा के साथ यहां महोत्सव में मौदूद रहेंगी।"

महोत्सव का मुख्य आकर्षण यह होगा कि सभी श्रेणियों की प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित होंगी।

मंच पर नियमित प्रस्तुतियों और 'क्लोज-अप' श्रेणी के अलावा प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता की एक नई श्रेणी 'किचन मैजिक' शुरू होगी।

'किचन मैजिक' श्रेणी में हिस्सा लेने वाली महिला जादूगरों को अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं की पारंपरिक वेश-भूषा में उपस्थित होकर जादू के उपकरणों के स्थान पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और सब्जियों के उपयोग से अपने जादू का प्रदर्शन करना होगा।

ज्यूरी महिला जादूगरों के प्रदर्शनों की तुलना करेगी और जनता के लिए इस महोत्सव में प्रवेश निशुल्क होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+