मंत्रियों को मतभेद सार्वजनिक नहीं करना चाहिए : प्रधानमंत्री
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "हम मंत्रियों के बीच बातचीत का स्वागत करते हैं लेकिन यह अच्छा नहीं है कि इसे सार्वजनिक किया जाए।"
उन्होंने कहा, "हर सप्ताह कैबिनेट की बैठक होती है। यह इसीलिए होती है कि ऐसे मसले पर चर्चा हो सके।"
चीनी इंजीनियरों को वीजा मुहैया कराने के मसले पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के रवैये की आलोचना किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, "मैं मंत्रियों के बीच बातचीत का स्वागत करता हूं। यह लोकतंत्र है। यह अच्छी बात है कि मंत्री अपना विचार रखते हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जो मुद्दा कैबिनेट के पास है उस पर पहले कैबिनेट में चर्चा होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications