मुलायम, माया और लालू से कोई सौदा नहीं : प्रधानमंत्री
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "कोई सौदेबाजी नहीं हुई थी.. आपके दिल में जो गलतफहमियां हैं कृपया उसे निकाल दीजिए।"
बजट प्रस्तावों के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव पर मतदान के दौरान बसपा, सपा और राजद ने या तो बर्हिगमन किया था या फिर उसके सदस्य सदन में अनुपस्थित रहे। इस कारण सत्ताधारी गठबंधन की सरकार बच गई।
एक अन्य सवाल पर प्रधानमंत्री ने हालांकि सरकार द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications