3जी के राजस्व से राजकोषीय घाटा कम होगा: कैबिनेट सचिव
चंद्रशेखर ने पत्रकारों से कहा, "यह राशि (3जी नीलामी से मिला राजस्व) से हमें मदद मिलेगी।"
मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार का राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के मुकाबले करीब एक प्रतिशत घटकर 3,81,408 करोड़ रुपये (करीब 85 अरब डॉलर) हो जाएगा। साथ ही सरकार की इस साल की उधारियां 4,57,000 करोड़ से घटकर 4,22,000 करोड़ रुपये हो जाएंगी।
सरकार को 3जी स्पैक्ट्रम और ब्रॉडबैंड दोनों की नीलामी से कुल 35,000 करोड़ रुपये (7.75 अरब डॉलर) का राजस्व मिलने की उम्मीद थी। लेकिन केवल 3जी स्पैक्ट्रम की नीलामी से ही 67,718.95 करोड़ रुपये (15 अरब डॉलर) का राजस्व प्राप्त हुआ है।
वायरलैस ब्रॉडबैंड सेवाओं (बीडब्ल्यूए) के लिए स्पैक्ट्रम की नीलामी सोमवार से शुरू हो रही है, अब इससे सरकार को 7.5 अरब डॉलर का राजस्व मिल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications