आपात स्थिति में उतरा स्पाइस जेट का विमान
एक एयरलाइन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हवाई यातायात नियंत्रण ने स्पाइस जेट अधिकारियों को सूचित किया था कि उन्होंने हवाईपट्टी पर टायर के कुछ टुकड़े देखें हैं। यह सूचना मिलने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान को सोमवार को दोपहर 2.40 बजे आपात स्थिति में यहां उतारना पड़ा।"
अधिकारी ने कहा, "सावधानी बरतते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को आपात स्थितियों में उतारने का फैसला लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान के टायर में आई खराबी की जांच चल रही है।"
विमान में सवार 188 यात्रियों में से दो नवजात शिशु थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications