पिता, पुत्र और पोते की सालगिरह एक ही दिन!
'डेलीमेल' में छपी खबर के मुताबिक बेंजामिन फॉक्स का जन्म आठ मई को हुआ। दिलचस्प बात है कि इसी दिन उसके पिता ली और दादा हैरी फॉक्स भी इस दुनिया में अवतरित हुए।
ली का जन्म आठ मई, 1975 को हुआ और हैरी का जन्म भी आठ मई, 1949 को। एससेक्स के रोमफोर्ड निवासी ली ने कहा कि वे यह जानकर आवाक रह गए कि उनके बच्चे की पैदाइश भी आठ मई को हो सकती है।
ली ने कहा, "स्वास्थ्य जांच कराने पर पता चला कि बच्चे का जन्म आठ मई को होगा। इस पर मैं बोल उठा, इसी दिन मेरा और मेरे पिता का भी जन्मदिन है।"
"हालांकि, हमें बताया गया कि बच्चों को जन्म मुश्किल से तय दिन के अनुसार होता है। बच्चों का जन्म तय समय से पहले या बाद में हो सकता है। ऐसा सोचकर हमनें इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि बच्चा मेरे और पिता के जन्म वाले दिन ही पैदा होगा।"
हैरी ने कहा, "एक परिवार में सभी का एक दिन जन्म लेना सुखद है। मुझे बहुत अच्छा लगा कि ली मेरे जन्मदिन के मौके पर पैदा हुआ है। बेंजामिन के पैदा होने की सूचना मुझे गोल्फ के मैदान में हुई। यह वाकई अविश्वसनीय है।"
"हम आने वाले समय में शानदार जन्मदिन का समारोह करने वाले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications