महाराष्ट्र दुर्घटना में 5 मरे
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सोमवार को एक जीप और ट्रक की टक्कर में जीप में सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
मुंबई से 300 किलोमीटर दक्षिणपूर्व वेलापुर-पंढरपुर राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।
मरने वाले लातूर जिले के निलांगा गांव के उन 15 लोगों में शामिल थे जो एक मंदिर में दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications