विश्व का सबसे कीमती डाक टिकट नीलाम
इस डाक टिकट को स्वीडन के लोग 'ट्रेस्कीलिंग येलो' कहते हैं, नीलामीकर्ता डेविड फेल्डमैन ने बताया कि इस डाक टिकट को खरीददारों के एक समूह ने खरीदा, जो अपनी पहचान नीलामी की बोली गोपनीय रखना चाहता है।
'टेलीग्राफ' में सोमवार को छपी खबर के मुताबिक फेल्डमैन ने यह बताने के इंकार कर दिया कि डाक टिकट की बोली वर्ष 1996 में नीलाम हुए डाक टिकट की कीमत 15.9 लाख पाउंड से कितनी करीब थी। लेकिन उन्होंने कहा, "डाक टिकट की कीमत किसी भी अन्य डाक टिकट से अधिक है।"
स्वीडन के एक छात्र ने इस डाक टिकट को वर्ष 1885 में अपने पूर्वजों द्वारा छोड़े गए पत्रों के ढेर में पाया था। उसे डाक टिकट का पहला संग्रहकर्ता माना जाता है। वर्ष 1855 का तीन शिलिंग का डाक टिकट जिसे हरे रंग का माना जाता है। वर्ष 1996 से कम से कम एक बार दूसरे हाथ में गया है।
वहीं, अमेरिका के डाक टिकट विशेषज्ञ राबर्ट ओडेनवेलर ने कहा कि आरम्भ में क्रेताओं द्वारा नीलामी की गोपनीयता बनाए रखना असामान्य नहीं है, कुछ समय बाद इससे संबंधित जानकारी बाहर आ जाएगी।
ओडेनवेलर ने कहा, "इस तरह की चीजों में रुचि रखने वाले लोग लोकप्रियता के लिए ऐसा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications