मायावती 15 जून को आयेंगी पटना
पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती 15 जून को पटना आयेंगी।
बसपा ने पटना में क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन में बिहार, झाखण्ड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बिहार के बसपा प्रभारी तिलक चंद्र अहिरवार ने सोमवार को बताया कि बसपा पूरे देश में नौ क्षेत्रीय सम्मेलनों का आयोजन करने का कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय में खास तौर पर चर्चा होगी तथा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को राज्य के सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने और तन और मन से कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का आह्वान किया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications