पत्नी और सोनिया से सलाह लेना मेरा सौभाग्य : प्रधानमंत्री
दरअसल, प्रधानमंत्री ने यह बात उस वक्त कही जब उनसे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह पूछा गया कि वह हमेशा दो महिलाओं (कौर और गांधी) से घिरे रहते हैं। ऐसे में वह किसकी सलाह को अत्यधिक महत्वपूर्ण मानते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि सोनिया गांधी और मेरी पत्नी की सलाह मुझे मिलती है।"
उन्होंने कहा, "दोनों अलग-अलग मुद्दों को निपटाती हैं और मैं दोनों की सलाह का स्वागत करता हूं।" प्रधानमंत्री के इस जवाब से पूरा संवाददाता सम्मेलन कक्ष हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। खुद प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications