भाजपा ने समर्थन खींचा, अल्पमत में झारखण्ड सरकार (लीड-2)
झारखण्ड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दोनों के 18-18 विधायक हैं। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पांच और जनता दल-यूनाइटेड के दो सदस्य हैं।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एम. ओ. एच. फारूक से भेंट कर उन्हें समर्थन वापसी का पत्र सौंपा।
समर्थन वापसी से पहले दास ने सुबह आईएएनएस से बातचीत में कहा था, "झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पैंतरेबाजी ने प्रदेश को राजनीतिक अस्थिरता की ओर धकेल दिया है। पार्टी ने सोरेन सरकार से समर्थन वापसी का फैसला किया है।"
सोरेन के 27 अप्रैल को लोकसभा में भाजपा द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के विरोध में मतदान करने के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। भाजपा ने 28 अप्रैल को झामुमो से समर्थन वापस लेने की घोषणा की।
दो दिन बाद भाजपा ने समर्थन वापसी के फैसले को स्थगित कर दिया। झामुमो ने आठ मई को भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। 18 मई को भाजपा की सोरेन के साथ सत्ता साझेदारी के लिए सहमत हो गई।
इसके दो दिन बाद सोरेन ने सत्ता छोड़ने से इंकार कर दिया और घोषणा की कि एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों से वार्ता जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications