उत्तर कोरिया के उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा दक्षिण कोरिया
ली ने कहा, "कोरिया गणराज्य के लोग अब भविष्य में उत्तर कोरिया द्वारा उठाए जाने वाले किसी तरह के उकसावे को सहन नहीं करेंगे और हम अपने बचाव में पहले कार्रवाई करने के सिद्धांतों को अपनाएंगे। यदि हमारे क्षेत्र के जल, वायु या किसी तरह की क्षेत्रीयता का अतिक्रमण होता है तो हम तुरंत अपनी आत्म रक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।"
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
अंतर्राष्ट्रीय दल के विशेषज्ञों ने कहा है कि दक्षिण कोरिया के 1, 200 टन वजन के जहाज "चेवनैन" को उत्तर कोरिया द्वारा नष्ट कर दिया गया है। दल के इस तथ्य के कुछ दिनों बाद राष्ट्रपति दक्षिण कोरिया के नागरिकों को टेलीविजन पर संबोधित कर रहे थे। गत 26 मार्च को दक्षिण कोरिया के बेकरियोंग्डो द्वीप के पास हुए विस्फोट के बाद "चेवनैन" पानी में समा गया था। जिस पर चालक दल के 104 सदस्य सवार थे, जिनमें 46 नाविकों की मौत हो गई।
ली ने कहा कि पहले के समझौते के बावजूद दक्षिण कोरिया के जल क्षेत्र में पड़ने वाले नाव मार्ग से उत्तरी कोरिया के नाव को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उत्तरी कोरिया के साथ सहयोग को "निर्थक" करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण कोरिया दोनों देशों के बीच व्यापार पर भी रोक लगाएगा। फिर भी उन्होंने कहा है कि दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता जारी रखेगा।
संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और कोरियन युद्ध विषयक समझौते का उत्तरी कोरिया द्वारा उल्लंघन किए जाने की निंदा करते हुए राष्ट्रपति ली ने कहा कि उनकी सरकार इस घटना को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाएगी। ली ने कहा, "उत्तर कोरिया को अन्य कदम उठाने से पहले उसे कोरिया गणराज्य की जनता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से माफी मांगने के साथ ही इस घटना में संलिप्त लोगों को दंडित करना होगा।"













Click it and Unblock the Notifications