मैंगलोर विमान हादसा : मिल गया ब्लैक बॉक्स

मैंगलोर हादसे से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
पहले ही हैदराबाद के फॉरेंसिक जांच विशेषज्ञों की एक टीम हादसे की जगह पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। टीम ना पहचाने जा सकने वाले शवों की डीएनए जांच कर उनकी शिनाख्त कर रही है। उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने प्रधानमंत्री से मिल कर इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पटेल का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।
शनिवार की सुबह दुबई से मैंगलोर उतरने वाले एयर इंडिया के विमान बोइंग 737-800 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में मौजूद 166 लोगों में से 158 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिंदा बचे 8 लोगों में से घायलों का उपचार जारी है। गौरतलब है कि यह विमान हादसा देश में अब तक घटी विमान दुर्घटनाओं में भीषणतम माना जारहा है। हादसे के कारणों की जांच में अमेरिका के विशेषज्ञ भी भारत के जांच अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications