पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ा, भारतीय सेना ने जवाब दिया
पाकिस्तान की ताजातरीन खबरें पढ़ें
रविवार को फिर से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के मेंधर में कृष्णा घाटी सेक्टर पर पाकिस्तान ने भीषण गोलीबारी की। भारतीय पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में अब तक किसी भारतीय के घायल होने की सूचना नहीं है, इस गोलीबारी में पाकिस्तान के एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है।
जम्मू से 200 किलोमीटर उत्तर में पुंछ में पाकिस्तान द्वारा भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सुबह नौ बजे गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए।" उन्होंने बताया, "गोलीबारी अब तक जारी है और भारतीय सेना इसे सीधे तौर पर संघर्षविराम उल्लंघन की मामला मानती है।"













Click it and Unblock the Notifications