उत्तर प्रदेश : करंट लगने से सहारनपुर में 5 बच्चे मरे

हादसा रविवार सुबह जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सलेमपुर के कुछ बच्चे गांव के पास से बहने वाली नहर में नहा रहे थे। तभी बगल से जाने वाली हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर नहर में गिर गया।
पुलिस के मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications