मैंगलोर विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी (लीड-1)

एयर इंडिया की महाप्रबंधक हरप्रीत ए. डी. सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "ब्लैक बॉक्स का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। इसी से दुर्घटना की जांच में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना, शवों की शिनाख्त करना और उसे संबंधित परिजनों के सुपुर्द करना है।

दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का दावा करने वाले के लिए विदेशों से आने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार की मदद से अंतरिम वीजा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 87 शवों की शिनाख्त कर उन्हें संबंधित परिजनों को सौंप दिया गया है। शेष शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक दल की मदद ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के मद्देनजर एयर लाइंस के शीर्ष अधिकारी जीवित बचे यात्रियों और पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव दुर्घटनास्थल पर हैं और वह अस्पतालों का भी दौरा कर रहे हैं।

इस बीच हादसे में मारे गए सहपायलट एच. एस. अहलूवालिया और विमान परिचारिका तेजल कामुलकर के शवों की शिनाख्त हो गई है।

डिजिटल कॉकपिट वायस रिकार्डर और फ्लाइट डाटा रिकार्डर को एक साथ 'ब्लैक बॉक्स' कहा जाता है। किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में इसी 'ब्लैक बॉक्स' के जरिए इसके कारणों का पता चलता है।

शनिवार को दुबई से मैंगलोर आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान मैंगलोर में हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना के संबंध में विमान के पायलट की तरफ से किसी प्रकार के विपत्ति के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+