चीन में सड़क, रेल दुर्घटनाओं में 42 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार परिवहन अधिकारियों ने बताया कि लियोनिंग प्रांत में एक चार लेन वाले एक्सप्रेस वे पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। सड़क के एक ओर निर्माण कार्य चलने के कारण यह दुर्घटना हुई।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ट्रक ने गलत दिशा से आकर एक यात्री बस को टक्कर मार दी।
ट्रक में सवार तीन लोगों और 28 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
एक अन्य दुर्घटना में चीन के जियांग्सी प्रांत में एक यात्री रेलगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 लोग मारे गए और 55 घायल हो गए। रेलगाड़ी पर्यटक स्थल गुलिन ने शंघाई जा रही थी।
रेलगाड़ी का इंजन और 17 डिब्बों में से आठ पटरी से उतर गए और कुछ तो पलट गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी के हर डिब्बे में 118 सीटें हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा है कि रेलगाड़ी में कितने यात्री सवार थे। रेलगाड़ी के आठ डिब्बों के काफी अधिक क्षतिग्रस्त होने से मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications