नशे में चूर महिला ने ऑटो पर चढ़ाई कार, 2 मरे
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को रात साढ़े 11 बजे हुई। होंडा सिटी कार चला रही नशे में धुत्त निवेदिता सिंह नाम की महिला ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी इससे ऑटो रिक्शा के ड्राइवर और तीन सवारियों में से एक की मौत हो गई।
दुर्घटना में मारे गए ऑटो ड्राइवर की पहचान उत्तम नगर निवासी राज कुमार और यात्री की पहचान पालम निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए कानपुर निवासी जीत सिंह और राजस्थान के अलवर निवासी मेघ सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कर्नल राहुल सिंह की पत्नी निवेदिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर लापरवाही और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications