दुनिया का चक्कर लगाने वाले दिलीप दांडे पहले भारतीय
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के कमांडर दिलीप दांडे शनिवार को दुनिया का चक्कर लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 21,000 मील की समुद्री यात्रा के समापन पर दांडे का स्वागत करते हुए कहा, "यह अपनी तरह का एक बहुप्रतीक्षित पहला मौका है और इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए मैं कमांडर दांडे को हार्दिक बधाई देता हूं।"
कमांडर दांडे की इस यात्रा की शुरुआत 19 अगस्त, 2009 को आईएनएसवी म्हादेई में हुई थी। देश में तैयार की गई फाइबरग्लास की यह पहली नौका थी।
दांडे ने प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर से होते हुए अरब सागर तक की यात्रा की। उन्होंने इक्वोडोर की भी यात्रा की।
अंसारी ने कहा, "दांडे की यह यात्रा नौसेना की मदद बगैर संभव नहीं हो पाती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications