सुंदरबन में 12 घंटे के बंद का आह्वान
कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाममोर्चा ने मंगलवार को सुंदरबन में 12 घंटे का बंद रखने का आह्वान किया है।
वाम मोर्चा का आरोप है कि पिछले साल यहां आए तूफान के बाद पुनर्निमाण के लिए केंद्र सरकार ने धन देने का वादा किया था लेकिन अब वह धन जारी नहीं कर रही है। इसलिए इस बंद का आह्वान किया जा रहा है।
मोर्चे के चेयरमैन बिमान बोस ने संवाददाताओं से कहा, "इतना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस से संबंध रखने वाले एक केंद्रीय मंत्री सी. एम. जटुआ ने योजना आयोग को पत्र लिखकर राज्य सरकार को धन न देने का अनुरोध किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications