पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया
भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रॉकेट भी दागे।
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की पुष्टि की है। यह क्षेत्र जम्मू से 200 किलोमीटर उत्तर में है।
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी सुबह नौ बजे तक जारी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications