हिमाचल में पर्यटक परिसर का लोकार्पण
बिलासपुर, 22 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना के विकास में नया अध्याय जोड़ते हुए बिलासपुर में आकर्षक पर्यटक परिसर और एक्वेरियम का लोकार्पण किया।
इसके निर्माण पर 1़17 करोड़ रुपये की लागत आई है और प्रदेश में आने वाले सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस परिसर के बनने से पर्यटकों को सड़क के किनारे ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम बनेगी।
उन्होंने कहा कि एक्वेरियम का निर्माण पर्यटकों और विशेषकर बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि स्थानीय लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications