मैंगलोर विमान हादसा : 87 शव पहचाने गए, फोरेंसिक दल भी जुटा (लीड-1)

ज्ञात हो कि हादसे के दौरान कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि इनकी शिनाख्त मुश्किल हो रही है। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी।

कितने शवों का डीएनए परीक्षण होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि वेनलॉक सरकारी अस्पताल में लोग अभी भी अपने-अपने लोगों के शवों की पहचान करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

हादसे के दौरान बच गए सभी आठ यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मुंबई में कहा कि शवों की शिनाख्त और परिजनों को उसे सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो, इसके लिए कई दल बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों को मैंगलोर लाने और ले जाने के लिए अतिरिक्त विशेष विमान चलाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि दुबई से मैंगलोर आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या आईएक्स 812 मैंगलोर के बाज्पे हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+