सपा ने संप्रग को सशर्त समर्थन का प्रस्ताव दिया
पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने इस तरह का प्रस्ताव पहले ही संप्रग के समक्ष दिया है।
सिंह ने कहा, "हां, यह सच है। लेकिन मुद्दा आधारित प्रस्ताव दिया है। "
नक्सली मुद्दे पर सिंह ने कहा कि उनकी कुछ मांगें जायज हैं और सरकार को उनसे बातचीत शुरू करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समस्या बल प्रयोग से खत्म नहीं हो सकती। उनकी कुछ मांगें तर्कसंगत हैं और हमें उनसे बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने नक्सल समस्या का समाधान तलाशने के वास्ते सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाने के लिए संप्रग सरकार की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications