शिक्षा के अधिकार कानून को मिशन भावना से लागू करें : गहलोत
गहलोत रविवार को यहां इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उहोंने कहा कि शिक्षा अधिकार कानून को मिशन भावना के साथ लागू करने के लिये सभी वर्गो को समाज, प्रदेश एवं देश को आगे रखकर सोचना होगा।
गहलोत ने कहा कि शिक्षा की दृष्टि से राजस्थान एक पिछड़ा प्रदेश रहा है। पिछले कार्यकाल के समय हमने 23,000 राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशालाएं खोली और लोगो को रोजगार देकर शिक्षा से जोड़ा। शिक्षा आपके द्वार अभियान चलाया जिसमे शिक्षको की अपेक्षा थी कि वे समाज सेवा की भाव से यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़े।
उन्होंने कहा कि 2001 में हुये सर्वे के अनुसार राजस्थान में साक्षरता की दृष्टि से हम राष्ट्रीय औसत से ऊपर तो आये लेकिन महिला विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मामले में हम अपेक्षित सफ लता प्राप्त नहीं कर पाए।
उन्होंने प्रदेश को साक्षर बनाने में हर वर्ग, हर कौम, एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सच्चर कमेटी के सिफोरिशों में अल्पसंख्यक वर्ग में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications