महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय का शिलान्यास
यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जिला सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के कालूझंडा में अटल शिक्षा कुंज में निजी क्षेत्र में बनने वाले महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन के उपरान्त एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्थापित होने वाले शैक्षणिक संस्थानों में राज्य के युवाओं के हित सुनिश्चित बनाएगी और किसी भी कीमत पर उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय छात्रों को इन शैक्षणिक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिमान दिया जाएगा।
राज्य सरकार कालूझंडा-अटल शिक्षा कुंज को कसौली की पहाड़ियों के साथ जोड़ने के लिए रज्जु मार्ग के निर्माण पर विचार कर रही है ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि अग्रसेन विश्वविद्यालय में पढ़ाये जाने वाले विषयों में पत्रकारिता एक मुख्य विषय होगा।
अटल शिक्षा कुंज में चार विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं जहां श्रेष्ठ व्यावसायिक एवं सामान्य पाठ्यक्रम छात्रों को उपलब्ध होंगे। देश का प्रथम सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राज्य में स्थापित किया गया है।
धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का 'नॉलेज हब' बनाने का सपना पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications