महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 9 की मौत
विसर्वाडी पुलिस थाने के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर ए. आर. देवड़े ने कहा, "ट्रक में 17 लोग सवार थे जो साक्री गांव से सूरत जा रहे थे। वे यहां एक शादी में शिरकत करने आए थे। " यह दुर्घटना मध्य रात्रि के कुछ समय बाद हुई।
देवड़े ने कहा, "हमारे अधिकारियों और कुछ ग्रामीणों ने बचावकार्य चलाते हुए कुछ लोगों को बचा लिया। ट्रक पर प्याज की बोरियां लदी हुई थीं। अधिकतर लोग उन्हीं बोरियों में दब गए।" घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications