सोनिया 29 मई को जम्मू एवं कश्मीर जाएंगी
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया पहले राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू का दौरा करेंगी। वह जम्मू में एक जनजाति संस्कृति केंद्र का उद्घाटन करेंगी और गुर्जर समुदाय द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
जम्मू में कुछ समय बिताने के बाद सोनिया श्रीनगर जाएंगी जहां वह डल झील के निवासियों के लिए एक कॉलोनी की आधारशिला रखेंगी।
डल झील के करीब 11 हजार निवासियों को विस्थापित किया गया था। उनका श्रीनगर के बाहरी इलाके में पुनर्वास किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने आईएएनएस से कहा कि डल झील को करीब-करीब साफ कर दिया गया है और इसकी पूर्व की ख्याति को स्थापित करने के लिए प्रयास जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications